Samastipur

जन सुराज का समस्तीपुर में संगठन विस्तार,सत्यनारायण  जिलाध्यक्ष,साधना बनीं महिला अध्यक्ष

समस्तीपुर।जन सुराज पार्टी ने बुधवार को समस्तीपुर जिले में अपने संगठन के विस्तार को मजबूत करते हुए जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने समस्तीपुर के मुसरीघरारी में स्थित जन सुराज पार्टी जिला कार्यालय में की। घोषित पदाधिकारियों में सत्यनारायण सहनी को जिलाध्यक्ष, निरंजन ठाकुर को जिला महामंत्री व राज कमल को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, साधना पासवान को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राहुल कुमार को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष और श्याम किशोर चौधरी को किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके अलावा, मनोज तिवारी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पप्पू गुप्ता को व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जितेंद्र प्रसाद को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रामप्रवेश चौरसिया को कर्पूरी मंच अध्यक्ष, इंद्र प्रसाद राम को अंबेडकर मंच अध्यक्ष व मों. खालिद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने मों जुबैर और संध्या भारती को मुख्य प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी दी है। जिले की सलाहकार समिति में हरेंन्द्र पासवान, विष्णुदेव महतो, डॉ उमा भारती, हरेंद्र कुमार और मो. जफर इमाम को शामिल किया गया है।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए नई टीम का गठन: मनोज भारती

पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जन सुराज की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए प्राथमिक सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। इन प्राथमिक सदस्यों की सहमति के बाद पंचायत समिति का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में जन सुराज के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!