Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क के रेलवे गुमटी पर 100 करोड़ से बनेगा ROB:सांसद ने किया भूमि पूजन

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क के मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर आरओबी निमार्ण को लेकर आज स्थानीय सांसद शांभवी ने कार्यस्थल पर भूमि पूजन किया। इसके साथ ही आज से आरओबी का निर्माण काम विधिवत शुरू हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि जब वह समस्तीपुर लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए पहुंची थी, तो लोगों की सबसे प्रमुख मांग शहर के भोला टाकीज और मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर आरओबी का निर्माण कराना था।

1640 मीटर लंबा आरओबी बनेगा

 

अब जब दोनों स्थानों पर आरओबी का निर्माण काम शुरू हो गया है। भोला टाकीज रेलवे गुमटी पर पहले ही काम शुरू हो चुका है। जबकि, आज से मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर भी काम शुरू हो रहा है। करीब 100 करोड़ की लागत से इस गुमटी पर 1640 मीटर लंबा आरओबी बनेगा। यह आरओरबी समस्तीपुर- दरभंगा मुख्य सड़क पर स्थित है।

 

अभी रेलवे गुमटी के बंद रहने से लोग यहां घटों जाम में फंस जाते थे। इस आरओबी का निर्माण कार्य दो सालों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले लोकसभा चुनाव जब वह लड़ने के लिए पहुंचेगी तो दोनों रेलवे आरओबी से उनका चुनावी काफिला गुजरेगा।

 

जाम की समस्या होगा दूर, लोगों को मिलेगी क्वालिटी लाइफ

 

सभा के दौरान सांसद शांभवी ने कहा कि आरओबी नहीं रहने के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहते थे। जिससे वह क्वालिटी ऑफ लाइफ नहीं जी पाते थे। लोग अगर चाहते ही वह समस्तीपुर में रहते हुए दरभंगा में नौकरी करें तो जाम के कारण यह संभव नहीं हो पाता था। लेकिन पुल के बन जाने से लोग क्वालिटी ऑफ लाइफ जी सकेंगे। इस मौके पर स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी, जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, श्यान कुणाल आदि उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!