Samastipur

आरा-जयनगर इंटरसिटी में सीट को लेकर हुआ बवाल,छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट स्टेशन पर गुरुवार को आरा-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के जनरल कोच में सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। इसी दौरान एक युवक को गंभीर चोट लग गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जीआरपी ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!