पुलिसकर्मी को आई नींद,मौके का फायदा उठाकर भागी महिला बंदी, छापेमारी में जुटी दलसिंहसराय पुलिस
दलसिंहसराय थाना से एक महिला बंदी के फरार होने का ताज़ा मामला सामने आया है.देर रात महिला ने पुलिस को चकमा देते हुए थाने से भागने में सफलता हासिल कर ली,जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के अनुसार, केवटा गांव निवासी भागीरती की पुत्री रितु कुमारी के आवेदन पर दलसिंहसराय थाना कांड संख्या 170/26 दर्ज किया गया था.इसी मामले में उमेश राय की पत्नी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था और उसे महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखा गया था.
बताया जा रहा है कि रात के समय ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को नींद आ गई।
उस दौरान बंदी ने मौके का फायदा उठाया और चुपके से थाना से ही फरार हो गई.घटना के बाद ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है.पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है.संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है,लेकिन खबर लिखे जाने तक फरार महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
इस मामले में डीएसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.बताते चले कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आई थी.जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.लोगो के बिच चर्चा है कि महिला को महिला हाजत में रखने के बजाय पुलिस बैरक में क्यों रखा गया. जिस कारण वह फरार हुई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
