समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा, तेज गति से इंजन ट्रायल किया जाएगा
समस्तीपुर.उत्तर बिहार की महत्वपूर्ण रेल परियोजना समस्तीपुर– दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य पूरी तरह से पूरा हो गया है। अब इस परियोजना के अंतिम चरण में रामभद्रपुर और थलवाड़ा स्टेशनों के बीच 27 से 30 मार्च 2026 तक लगातार तीन दिनों तक तेज गति से इंजन ट्रायल किया जाएगा।
यह परियोजना उत्तर बिहार के रेल नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी को नई गति देने वाली मानी जा रही है।रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस दौरान संबंधित रेलखंड पर हाई स्पीड इंजन चलाकर ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। इस प्रक्रिया के सफल होने के बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के उपरांत पूरे समस्तीपुर–दरभंगा रेलखंड को दोहरी लाइन के लिए औपचारिक रूप से चालू कर दिया जाएगा,
जिससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम और तेज हो सकेगा। रेल प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि ट्रायल के दौरान रेलवे ट्रैक से दूर रहें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। रेलवे ने चेतावनी दी है कि लापरवाही की स्थिति में किसी भी दुर्घटना के लिए प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा। ट्रेनों की संख्या और आवागमन क्षमता बढ़ेगी, लेटलतीफी में कमी आएगी, यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिलेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
