Samastipur

समस्तीपुर:एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई

समस्तीपुर.मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हाल ही में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप (ऑटिज़्म) एवं 21वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप (सेरेब्रल पाल्सी) में महाविद्यालय के छात्र मो. मेराज आलम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 13 से 15 मार्च 2026 तक पटना के पटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मो. मेराज आलम ने महाविद्यालय के संरक्षण एवं सहयोग के साथ-साथ अपनी कठोर मेहनत, लगन और खेल कौशल के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी किया गया है, जो न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे संस्थान और बिहार राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस सफलता पर महाविद्यालय के अध्यक्ष मो. अबू तमीम, सचिव मो. अबू सईद, निदेशक (बीएड) मो. अबू ज़ाहिद, निदेशक (डीएलएड) मो. अबू तनवीर ने बधाई दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!