DalsinghsaraiSamastipur

Breaking:दलसिंहसराय में सड़क हादसा: बाइक–कार टक्कर में 2 युवक गंभीर, रेफर

Breaking:दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर रसीदपुर, समस्तीपुर–बेगूसराय बॉर्डर के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवकों की पहचान रसीदपुर निवासी अरमान और कासिम के रूप में हुई है।

दोनों दलसिंहसराय से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!