Dalsinghsarai

भव्य शोभा यात्रा निकाल सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाया गया

दलसिंहसराय,सम्राट अशोक कुशवाहा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती भव्य शोभा यात्रा एवं समारोह के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई.शोभा यात्रा अंबेडकर सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामपुर जलालपुर एक निजी होटल में पहुँची.जहाँ मुख्य समारोह आयोजित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. डी.एन. सिंह एंव संचालन लक्ष्मी नारायण सिंह द्वारा किया गया.आये अथिति द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समारोह को संबोधित करते शिक्षाविद राम सेवक सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट अशोक महान ने अपने जीवन में युद्ध और बुद्ध-दोनों मार्गों का अनुभव किया,लेकिन अंततः उन्होंने शांति, धर्म और मानवता का मार्ग अपनाया.संस्था के संरक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया तथा यात्रा का नेतृत्व डॉ. राजकुमार कुशवाहा को सौंपा.

 

 

डॉ.राजकुमार कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक विश्व के महानतम शासकों में से एक थे.वे सत्य,अहिंसा, प्रेम,सहिष्णुता एवं शांति के प्रतीक थे.कलिंग युद्ध के पश्चात उन्होंने हिंसा का त्याग कर ‘धम्म’ के मार्ग को अपनाया और समाज को शांति एवं नैतिकता का संदेश दिया.मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह ने क्षेत्र में सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमाएं स्थापित करने का आह्वान किया.साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि सम्राट अशोक की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए.इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्तियों को सम्राट अशोक की स्मृति में मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.

 

 

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह,राम बालक सिंह,समाजसेवी ओम प्रकाश कुशवाहा,पर्यावरण विद राजेश कुमार सुमन,डॉ.मनोज कुमार सिंह,डॉ.अजीत कुमार, अमित अभिषेक,सुधीर कुमार कुशवाहा,श्याम कुमार,राणा कुमार, डॉ. रामशरण सिंह,मोहन कुमार मौर्य,डॉ अशोक कुमार,जय नारायण महतो,प्रमोद कुमार,मुखिया सुनीता देवी,पूर्व प्रमुख रूपांजलि कुमारी,सब्जी मंडी के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार कुशवाहा,उपप्रमुख पिंकी देवी,वीणा देवी,रीना देवी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्राट अशोक के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला.कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे.अंत में धन्यवाद ज्ञापन संगठन मंत्री डॉ राज कुमार ने किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!