इंटरमीडिएट विज्ञान एवं कला के छात्र छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित
दलसिंहसराय,ब्लॉक रोड परिसर में स्थित ज्ञान टॉपर्स ट्यूटोरियल शिक्षण संस्थान में इंटर परीक्षा के विज्ञान एवं कला संकाय में 350 से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस परीक्षा में संस्थान से शत प्रतिशत छात्र छात्राओं ने सफलता अर्जित की है,जबकि विज्ञान संकाय में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में यास्मीन प्रवीण 437 अंक फरहान फजल 417 स्वेता कुमारी 415 ओम कुमार 398 भावना 396 अंकित कुमार 380 अनुष्का 380 शिवम 363 मौसम कुमारी 361 साबिया प्रवीण 357 मुसर्रत प्रवीण 356 खुशी कुमारी 355 आदि प्रमुख थे जबकि कला संकाय में अमित कुमार 380 ब्यूटी माही 378 नर्गिस खातून 355 रोशन कुमार 370 अनन्या कुमारी 365 धीरज कुमार 360 सपना कुमारी 358 अंकिता कुमारी 355 मो रेहान 352 निशांशु कुमार 351एवं नेहा कुमारी 350 को प्रतीक चिन्ह देकर एवं मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर कोमल कुमारी, गणेश कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया जबकि केशव कुमार आदित्य कुमार एवं प्रिंस कुमार ने एक से एक गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया.आगत सभी छात्र-छात्राओं को संस्था के निदेशक डॉ विवेक दत्त ने कैरियर के प्रति मार्गदर्शन किया जबकि शिक्षक सुधीर चौधरी, दीपक कुमार, सुरेश कुमार ने बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.अंत में साकेत कुमार ने कार्यक्रम में सम्मिलित सबों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
