Dalsinghsarai

टीवीएस ने ग्रामीण किसानों से किया सीधा संवाद, उत्प्रेरक जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित।

दलसिंहसराय।प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखन्नी पंचायत में बुधवार को शकुंतला टीवीएस के तत्वावधान में टीवीएस ने ग्रामीण किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया.मुखिया प्रतिनिधि शंभू पासवान की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में प्रबंधक राज दीपक ने बताया कि यह सम्मेलन ग्राहकों के साथ सीधे संवाद और उनकी जरूरतों को समझने के लिए आयोजित किए गए हैं.संबोधित करते हुए श्री दीपक ने टीवीएस की बाइकों टीवीएस स्पोर्ट्स, टीवीएस रेडियन, टीवीएस रेडर और एक्सल 100 की गुणवत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने बताया कि ये बाइक ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर मजबूत प्रदर्शन देती हैं, कम मेंटेनेंस की जरूरत होती है तथा किफायती दामों में उपलब्ध हैं.किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इनके उपयोगिता पर जोर देते हुए उन्होंने कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया.अध्यक्षता कर रहे शंभू पासवान ने भी टीवीएस बाइकों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इनकी मजबूती, कम रखरखाव और उचित मूल्य के कारण ये किसानी कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं.

 

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में ऐसी विश्वसनीय वाहनों की बड़ी भूमिका है.इस अवसर पर प्रबंधक राज दीपक ने ग्रामीण विकास में योगदान देने वाले उत्प्रेरक जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया.सम्मानित होने वालों में सुनील सिंह, ललित ठाकुर, चंदन कुमार, उमेश सिंह, शंकर पासवान सहित अन्य शामिल थे.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित होकर संवाद में भाग लिया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!