Samastipur

विद्या कुंज के छात्र-छात्राओं ने इंटर परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर लहराया परचम

दलसिंहसराय,नगर परिषद क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्या कुंज के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत उत्तीर्णता प्राप्त कर अपने संस्थान,अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है.संस्थान के निदेशक विद्यासागर यादव ने बताया कि विज्ञान,वाणिज्य एवं कला संकाय के सफल छात्र-छात्राओं में बबली (434), शुभम (432), कृतिका रानी (429), गुंजा कुमारी ज्योति (416), पियूष (413), तेजस (408), अरमान (408), दीपक कुमार गुप्ता (406), शिवम् कुमार (403) आदि ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके साथ ही अन्य सभी छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त किया.उन्होंने छात्रों से कहा कि यह सफलता आपके परिश्रम,अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है.याद रखें मंजिल पाने के लिए निरंतर प्रयास ही सबसे बड़ा साधन है,इसलिए सीखना कभी मत छोड़िए और अपने सपनों को ऊँचा बनाए रखिए.इसे लेकर संस्था के राजेश आडवाणी,राजेश कुमार,कुंदन कुमार, शंभू कुमार,विश्वनाथ राय,संतोष पाठक,आदित्य राज,रोहित सर, मुरलीसर, सगुनसर, आशीष सर एवं शीतल राज ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!