Patna

किसान की बेटी रूपा आर्ट्स में पटना जिला टॉपर:गांव में रहकर की पढ़ाई

पटना.बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है।आर्ट्स संकाय में पटना जिले से बिहटा प्रखंड के कटेशर गांव की रूपा कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 469 अंक प्राप्त किए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रूपा कुमारी अपने परिवार में सबसे बड़ी बेटी हैं, जिनके पिता और दादा किसान हैं। उन्होंने गांव में रहकर ही परीक्षा की तैयारी की थी।उनकी छोटी बहन सरिता कुमारी ने भी आर्ट्स में 414 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। दोनों बहनें एक साथ पढ़ाई करती थीं और परीक्षा भी साथ दी।

 

 

 

रूपा कुमारी तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता ओमप्रकाश वर्मा और मां सविता कुमारी सुमन ने अपनी बेटियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। परिवार के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर रूपा और सरिता को बधाई दी।

 

जिला टॉपर बोली- शिक्षक बनकर बिहार की सेवा करनी है

 

जिला टॉप करने के बाद रूपा कुमारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि उन्हें जिला टॉप करने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, “मैंने गांव में रहकर ही पढ़ाई की और गांव के कोचिंग से पढ़कर यहां तक पहुंची हूं। मेरा सपना बीपीएससी की तैयारी करना और शिक्षक बनकर बिहार की सेवा करना है।”

 

 

मां बोली- बेटी जहां तक पढ़ना चाहेगी, वहां तक पढ़ाएंगे

 

रूपा कुमारी की मां सविता कुमारी सुमन ने कहा कि उनकी बेटी के टॉप करने का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बेटियां शुरू से ही पढ़ाई में तेज थीं और अच्छे अंक लाती थीं। दसवीं कक्षा में भी उन्होंने पहला स्थान प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया था। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी बेटी को जहां तक पढ़ना चाहेगी, वहां तक पढ़ाएंगे।इधर रूपा कुमारी के दादा उदय प्रसाद ने बताया कि घर की बड़ी बेटी है और जिला टॉप की है काफी खुशी है इसके साथ ही उसकी छोटी बहन सरिता कुमारी ने भी परीक्षा दी और वह भी अच्छे नंबर लाकर पहला स्थान लाई है दोनों पोती शुरू से ही पढ़ने में काफी अच्छी थी। जहां तक यह लोग पढ़ना चाहते हैं वहां तक हम लोग पढ़ाएंगे क्योंकि आने वाले कल का यह भविष्य है इसे ही अब बिहार जाना जाएगा।

 

 

इधर रूपा कुमारी के पिता ओमप्रकाश वर्मा किसान भी है और प्राइवेट नौकरी भी किया करते हैं। उन्होंने कहा कि आज परिणाम जारी हुआ, जिसमें मेरी बेटी रूपा कुमारी जिला टॉप की है। काफी खुशी है मुझे उम्मीद थी कि मेरी बेटी जिस तरह से पढ़ाई कर रही है वह टॉप करेगी उसका सपना है टीचर बना उसके सपनों को हम सभी लोग मिलकर पूरा करेंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!