दलसिंहसराय:अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकाला गया कलश यात्रा
दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के कमराव में अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया.जिसे लेकर 251 कन्याओ के द्वारा कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकाला गया.गाजे बाजे के साथ निकाला गया कलश यात्रा काली चौक, गोसपुर, कमराव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची।
यज्ञ समिति के विपिन कुमार ने बताया कि बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के विकास के लिए 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किए गया है.कलश यात्रा को सफल बनाने में कमराव पंचयात के सरपंच प्रकाश सिंह,विनोद, lराकेश,सुनील, अजीत,बंटी,कुंदन के साथ अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।