समस्तीपुर में चार एक्सप्रेस-वे समेत कई सड़कों का निर्माण होगा
समस्तीपुर.बिहार दिवस के अवसर मुख्य कार्यक्रम शहर के पटेल मैदान में आयोजित किया गया। इसका मंत्री श्रवण कुमार, विधायक अश्वमेध देवी, मंजरिक मृणाल, नप महापौर अनिता राम, एसपी अरबिंद प्रताप सिह, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन ने किया। स्वागत भाषण डीएम करते हुए कहा कि बिहार गीत के जरिए सभी को रोमरोम रोमांचित हो गया। आनेवाले समय मे भी बिहार देश मे नाम करेगा। मुझे गौरवान्वित होना चाहिए, कि मैं बिहारी हूं। विकास व विकसित बिहार हमारी पहचान बन चुकी है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार 114 वर्ष का हो गया। हम अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि मैं बिहार का रहने वाला हूं।
बिहार लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार विकास कर रहा है। विकसित व समृद्ध बिहार के क्षेत्र में लगातार हम आगे बढ़ रहे हैं। मंत्री ने कहा कि विश्व बैंक से पैसा लेकर जीवीका समूह का गठन किया गया। आज एक 11 लाख 45 हजार से ज्यादा जीविका समूह किया गया। बिहार का यह देश का पहला राज्य बिहार है जहां महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला रोजगार योजना शुरू किया गया। यह बिहार से बाहर दूसरे किसी राज्य में इस तरह की योजना नहीं है। समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार रखा गया। खानपुर अंचल में 413 एकड़, ताजपुर आंचल में 450 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। जिसमें आगे की कार्रवाई चल रही। यानी उद्योग लगाने की प्रक्रिया चलेगी।
पंचायतों में बन रहा खेल मैदान, पटेल मैदान में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भी प्रस्तावित 346 पंचायत में से 16 पंचायत में पूर्व से खेल निर्मित है तथा 114 पंचायत को चिन्हित कर वहां खेल मैदान बनाया गया है। साथ ही पटेल मैदान क्रिकेट स्टेडियम समस्तीपुर का निर्माण भी प्रस्तावित है। मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम ब्रजेश कुमार, सीएस डॉ राजीव कुमार, डीपीआरओ विशुदेव मंडल, दुर्गेश राय, पूर्व विधायक अशोक कुमार, एसडीएम दिलीप कुमार आदि थे। मंच संचालन अनंत कुमार राय ने किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
