पटना DM के ड्राइवर की बेटी की मिली लाश:पिता बोले- चेन-अंगूठी और कार के लिए मार डाला
भागलपुर में पटना डीएम के प्राइवेट ड्राइवर अनिल यादव की बेटी अर्पणा कुमारी (20) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल में शव मिला है। परिजनों का आरोप है कि बेटी को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। घटना बहादुरपुर, बरारी की है।बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबू राही गांव की रहने वाली अर्पणा की शादी 22 नवंबर 2024 को सोनू कुमार से हुई थी।
मृतका के पिता ने जीरोमाइल थाने में पति, सास और ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज हत्या और साजिश का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है।पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपर्णा के पिता अनिल यादव ने बताया कि बेटी के ससुरालवालों ने गुरुवार रात मेरे पड़ोसी को फोन किया कि लड़की मर गई है। जब हमें रात एक बजे पता चला तो दामाद को कॉल किए, लेकिन रिसीव नहीं किया। फिर पटना से देर रात ही निकले, शुक्रवार सुबह 9 बजे भागलपुर पहुंचे।जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो बिस्तर पर उसकी लाश पड़ी थी। ससुरालवालों ने पंखे से बेटी के दुपट्टे से लटकने की बात कही, लेकिन उसके गले पर रस्सी के निशान नहीं मिले हैं। दामाद और उनके परिजन बोल रहे थे कि जो होना था हो गया। अब लाश लेकर यहां से भागिए।
पिता ने आगे बताया,
जीएन नाम का एक व्यक्ति उसमें शामिल है। इस घटना में मुख्य वही है। उसी की गाड़ी दामाद चलाता है। बेटी अपनी मां को ससुराल की कहानी बताया करती थी। वह हरिद्वार से लौट रही थी। 12 मार्च को टिकट था, वहां से 14 को ससुराल लौटी थी। उस समय कुछ नहीं बोली। इसबार वह बीए फाइनल की परीक्षा देने वाली थी। उसका पति मारपीट करता था।अनिल यादव ने आगे कहा कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे। एक बार जब शादी के बाद लौट कर लड़की अपने मायके गई तो उसके पति और ससुराल वालों ने सोने की चेन, अंगूठी, एक चार चक्का गाड़ी की मांग की थी।
उस वक्त कहा था, यह नहीं दे सकते। मेरे पास खुद ही गाड़ी नहीं है तो कहां से देंगे। सात कट्ठा जमीन बेचकर शादी की थी। बेटी की शादी में करीब 16 लाख रुपए खर्च हुए थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
