Patna

चैती छठ 2026,उलार सूर्य मंदिर में तैयारियां पूरी:चार दिवसीय महापर्व आज से होगा शुरू

पटना जिला प्रशासन ने चैती छठ महापर्व के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटना से 35km दूर दुल्हिनबाजार प्रखंड स्थित प्राचीन उलार सूर्य मंदिर में मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।लोक आस्था का यह महापर्व चैती छठ 22 मार्च से ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हो रहा है। इसके अगले दिन 23 मार्च को खरना, 24 मार्च को अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पौराणिक तालाब की घेराबंदी की गई

 

मंदिर परिसर में बने पौराणिक तालाब की घेराबंदी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक जिला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सुरक्षा निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।छठव्रतियों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है।मंदिर परिसर में बने पौराणिक तालाब में सुरक्षित स्नान के लिए घेराबंदी की गई।

देश के 12 प्रमुख सूर्य मंदिरों में से है एक

 

देश के 12 प्रमुख सूर्य मंदिरों में से एक, ओलारर्क (उलार) सूर्य मंदिर का इतिहास द्वापर युग से जुड़ा है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र राजा शाम ने इस मंदिर की स्थापना की थी।मुगल काल में इसे ध्वस्त करने का प्रयास किया गया था, लेकिन बाद में इसका पुनर्निर्माण हुआ। मंदिर में हजारों साल पुरानी मूर्तियां स्थापित हैं।

 

भक्तों का मानना है कि सच्चे मन से पूजा करने और मंदिर परिसर के तालाब में स्नान करने से कुष्ठ रोग जैसी बीमारियां दूर हो जाती हैं।मंदिर के महंत अवध बिहारी दास ने बताया कि, चैती छठ और कार्तिक छठ दोनों में बिहार के विभिन्न जिलों और देश के अन्य हिस्सों से लाखों श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। जिनकी मन्नतें पूरी होती हैं, वे भी यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

 

SDRF और NDRF की टीमें भी तैनात

 

इस वर्ष चैती छठ 22 मार्च से शुरू हो रही है। मंदिर प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ-साथ SDRF और NDRF की टीमें भी मौके पर मौजूद रहेंगी।पालीगंज एसडीएम चंदन कुमार ने बताया कि, ‘उलार सूर्य मंदिर में चैती छठ को लेकर मंदिर कमेटी के लोगों के साथ बैठक की गई थी। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दिया गया है।

 

मंदिर परिसर में 100 से अधिक जवानों की तनाती की जाएगी। इसके अलावा जिला कंट्रोल रूम बनाया गया है उससे भी निगरानी की जाएगी।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!