Patna

छोटे-बड़े दर्जनों गढ्ढे,जिस फोरलेन का लगता है टोल, उस पर 400 मीटर तक गड्ढे ही गड्ढे

बेगूसराय.13 फीट की चौड़ी सड़क, छोटे-बड़े दर्जनों गढ्ढे, जहां-तहां पसरा कंकड़ व गिट्टी यह स्थिति किसी ग्रामीण आम सड़क की नहीं, बल्कि लोगों से टोल वसूलने वाला शहर का फोरलेन एनएच 31 है। स्थिति ऐसी है कि सर्विस लेन के नहीं बनने से लगभग 500 मीटर तक की दोनों लेन की सड़क एक गली के रूप में इस्तेमाल हो रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सोमवार को खगड़िया की तरफ जाने वाला एक ट्रक बलिदानी दुर्गा स्थान के पास एनएच-31 के इसी गड्ढे में फंस गया जिसे मंगलवार की शाम तक नहीं निकाला जा सका। जिससे एनएच पर यह लेन पूरी तरह से बंद हो गया और फोर लेन का पूरा ट्रैफिक लोड लोहियानगर आरओबी पर चला गया, जिसपर पहले से ही भारी वाहनों का लोड वर्जित किया गया है।

 

शहर में ट्रैफिक चौक से जेल गेट तक एनएच-31 की ऐसी ही स्थिति है। एनएच के उत्तर करीब 8-10 फीट ही जगह है, लेकिन यहां भी सड़क की जगह गड्ढे हैं। वहीं दक्षिण की तरफ सड़क है तो उसपर कालीकरण नहीं किया गया है। जिसके कारण करीब एक किलोमीटर का एनएच दुर्घटना जोन बनकर रह गया है।

 

मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है काम शहर में एनएच पर इन दिनों एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का काम चल रहा है। जिसके कारण एनएच का काफी हिस्सा प्रभावित है। जिसको लेकर एनएचएआई को एनएच पर सर्विस लेन और एनएच-31 के बगल में नाला निर्माण को कहा गया है। लेकिन निर्माण कंपनी पुंजलॉयड आदेश को नजरअंदाज कर यहां काम कर रही है। इस सड़क पर चलने के एवज में लोगों को चारपहिया के लिए 90 रुपये का टोल लिया जा रहा है। जेल गेट से सावित्री सिनेमा हॉल तक हमेशा धूल भरी हवा चलने के कारण लोगों को सांस लेना मुश्किल कर दिया है। वहीं उत्तर की तरफ एनएच में गड्ढा होने के कारण उसमें पानी भर गया गया जिसके कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!