समस्तीपुर:भाजपा नेता रूपक कुमार के हत्यारोपी ने किया सरेंडर
समस्तीपुर में भाजपा नेता रूपक कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी जयकुमार चौधरी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। जयकुमार चौधरी पंचायत समिति सदस्य के पति हैं और उनकी पत्नी रंजू कुमारी वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य हैं।
चौधरी ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से वे बिहार से बाहर चले गए थे। हालांकि, पुलिस की ओर से कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।
आरोपी ने फंसाने का किया दावा
जयकुमार चौधरी ने दावा किया कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रूपक कुमार की हत्या के समय से ही वे पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और छिपकर रह रहे थे। पुलिस की कार्रवाई तेज होने पर वे बिहार छोड़कर दूसरे राज्य में चले गए थे।सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी जयकुमार चौधरी को पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। इस मामले में सोनू चौधरी और मोनू चौधरी सहित चार अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
भाजपा नेता रूपक कुमार की गोली मारकर हत्या 24 दिसंबर को की गई थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
