Samastipur

रील बनाने के चक्कर में समस्तीपुर सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत:20 फीट तक ऊपर उछल कर गिरा

समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन पर आज शाम सड़क पर लगे स्टॉप बैरियर से टकराकर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों आपस में ममेरे व फुफेरे भाई थे। मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव निवासी सुभाष यादव के बेटे अंकुश यादव (17) और उसके ममेरे भाई वैशाली जिले के चिकनौटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण यादव के बेटे पीयूष कुमार (16) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर गुरुवार रात सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। दोनों ही युवक ताजपुर किसी काम से आए हुए थे। इसी दौरान वह फोरलेन पर रील बनाने के लिए चला गया

20 फीट तक ऊपर उछलकर सड़क पर गिरे दोनों

 

दोनों धूल उड़ाते हुए चकलालशाही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ताजपुर से चकलालशाही करीब 100 मीटर आगे बढ़ने पर सड़क के ऊपर से गुजरी 32000 वोल्ट तार को ठीक करने के लिए सड़क निर्माण कंपनी की ओर से स्टॉप का बैरियर लगाया गया है। लेकिन दोनों की बाइक इतनी तेज थी कि बैरियर में जाकर तेज गति से ठोकर मार दी ।

 

हादसे में दोनों युवक करीब 20 फीट तक ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरे। जिससे मौके पर ही पीयूष की मौत हो गई। अंकुश कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से ताजपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

 

परिवार के लोग अंकुश को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

एसपी संजय पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों युवक की मौत हुई है। दोनों की बाइक सड़क पर बनाए गए स्टॉप बैरियर से टकरा गई थी। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया गया है, घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने आम युवकों से आह्वान किया है कि यातायात के नियमों का पालन कर वहां चलावे तो हादसे से बचा जा सकता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!