Patna

NH-28 पर सड़क हादसे में MR की मौत:ससुराल से घर लौटते वक्त गाड़ी ने मार दी टक्कर

बेगूसराय में NH-28 पर बुधवार की सुबह अपने ससुराल से घर लौट रहे एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बरौनी थाना क्षेत्र में पिपरा चौक के पास की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के सोमनाहा गांव निवासी विशाल कुमार (32) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विशाल 2 दिन पहले अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय इकलौती बेटी के साथ ससुराल बिहट आए थे। यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी पत्नी और बेटी को ससुराल में ही छोड़ दिया था और आज बाइक से अकेले ही घर जाने के लिए निकले थे।

 

निकलते समय पत्नी आरती को कहा था कि ड्यूटी करना है और घर पर काम भी है। इसलिए मैं जा रहा हूं, घर पहुंचने के बाद ड्यूटी पर जाऊंगा और 10:00 बजे तुमसे फोन पर करूंगा। 26 जनवरी को तुम भी गांव आ जाना, लेकिन 1 घंटे के बाद ही परिजनों को हादसे में मौत की सूचना मिली।

 

बिहट से करीब 5 किलोमीटर आगे बढ़ते ही पिपरा चौक के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया।

 

हादसे की जानकारी मिलते ही बरौनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और विशाल को उठाकर बरौनी पीएचसी ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर रहने के कारण डॉक्टरों ने बेगूसराय रेफर कर दिया। तब तक जानकारी मिलते ही ससुराल से परिजन भी बरौनी पीएचसी पहुंचे।गंभीर रूप से घायल विशाल को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया। मृतक के साला गौरव कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे निकले थे और 7 बजे घटना की सूचना मिली।

 

इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह NH है, जिस पर चलने के लिए सरकार टैक्स लेती है, लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है। न तो कहीं कोई रोड ब्रेकर है और न हीं ट्रैफिक सिग्नल या ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की गई है। बड़े-बड़े ट्रक ग्रामीण सड़कों निकलते हैं जिसके कारण लगातार हादसा होते रहता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!