Samastipur

समस्तीपुर:नाबालिग से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट:छात्रा बोली- आरोपी 6 महीने से गंदे इशारे करता है

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बाजार से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा है। छात्रा की मां ने विशाल कुमार सिंह और एक अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया है।आवेदन के मुताबिक, घटना 5 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे हुई। छात्रा बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी, तभी दोनों युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने छात्रा से छेड़खानी की और उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आवेदन में कहा गया है कि छात्रा ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। छात्रा वहां से घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। मां का आरोप है कि उनकी बेटी को पहले भी परेशान किया जाता रहा है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई और बेटी की सुरक्षा की मांग की है।

छात्रा की मां ने एक आरोपी को आपराधिक प्रवृति का बताया

 

छात्रा की मां की ओर से दिए गए आवेदन में विशाल कुमार सिंह को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाओं से उनकी बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। घटना के बाद परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपित युवकों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही अपनी नाबालिग बेटी को सुरक्षा प्रदान करने की भी गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।

 

छात्रा बोली- छह महीने से गंदे-गंदे इशारा करता है

 

इधर, नाबालिग छात्रा से जुड़ा मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और महिलाओं एवं बच्चियों की हिफाजत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित किशोरी ने बताया कि विगत 6 महीना से वह युवक स्कूल जाने के समय गंदा-गंदा इशारा करता है एवं छेड़खानी करता है।

 

उसने बताया कि कि कल शाम में हम अपनी मम्मी के साथ बाजार गए थे लौटते समय वह मुझे घेरकर गंदा गंदा गाली दे रहा था। घर आने पर मेरा हाथ पकड़ कर खींच रहा था और गंदा गंदा गाली दिया और कहा कि तुम्हें एवं तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।वही इस मामले को लेकर मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नही आया है। आवेदन मिलते ही जांच करवाकर इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *