बरौनी जंक्शन पर GRP-RPF ने जांच अभियान चलाया:डॉग स्क्वाड व मेटल डिटेक्टर से जांच
बेगूसराय.दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को बरौनी जंक्शन पर GRP और RPF ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व रेल डीएसपी बरौनी ने किया।
टीम ने जंक्शन के अलग-अलग प्लेटफॉर्म, सामान्य और आरक्षित टिकट बुकिंग कार्यालयों के परिसर, प्लेटफॉर्म पोर्टिको और पार्सल बुकिंग कार्यालय के परिसर की तलाशी ली। अन्य जरूरी और संवेदनशील जगहों की भी जांच की गई।
डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर की मदद से यात्रियों के सामान की जांच की गई। स्टेशन पर खड़ी और वहां से गुजरने वाली ट्रेनों की भी तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में रखी संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखी।त्योहारों के दौरान दूसरे राज्यों और अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में यात्री घर लौटते हैं। छठ पूजा के समय ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ती है। पुलिस के मुताबिक, आपराधिक गतिविधियों और संदिग्ध वस्तुओं की आवाजाही रोकने के लिए अभियान चलाया गया।
GRP और RPF की टीम ने स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित माहौल देना और उनकी यात्रा बिना परेशानी पूरी कराना अभियान का उद्देश्य है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
