Samastipur

बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौसी और भांजी की मौत

Samastipur :रोसड़ा,शहर के सिनेमा चौक निवासी नाना सीताराम सहनी के नखबाल के दौरान बूढ़ी गंडक नदी के सीढ़ी घाट में स्नान करने उतरी पुत्री और नातिन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिनेमा चौक निवासी सीताराम सहनी का सोमवार को बूढ़ी गंडक नदी के सीढ़ी घाट पर नखबाल के बाद स्नान करने के दौरान उनकी 25 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी और उनकी नातिन काजल कुमारी 19 वर्ष नदी में स्नान करने गईं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्नान करने के दौरान गहरे पानी में एक दूसरे को बचाने में चली गईं और डूबने लगीं। घाट पर मौजूद लोगों की नजर पड़ने पर तुरंत बचाने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से सोनी कुमारी को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

वहीं, नातिन काजल कुमारी का शव घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया। मृतक काजल कुमारी, सीताराम सहनी की बड़ी पुत्री की बेटी थीं और बरैठा गांव की रहने वाली थीं। वह अपने नाना के घर यानी ननिहाल में श्रद्ध कर्म में शामिल होने के लिए आई हुई थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत रोसड़ा थाने को इसकी जानकारी दी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *