अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई:ड्राइवर को आई गहरी चोट, दो बच्चे और महिला सुरक्षित
मुजफ्फरपुर के ढोली सकरा में पिपरी चौक के पास एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार के कई टुकड़े हो गए। कार में ड्राइवर, दो बच्चे और एक महिला सवार थे।
इस दुर्घटना में ड्राइवर को गहरी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, महिला और दोनों बच्चों को हल्की चोटें लगी हैं। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। कार सवार लोग मुजफ्फरपुर के मीनापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो अपने ससुराल से मायके जा रहे थे। सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।