Patna

किशोरी 2 महीने बाद लौटी घर:शादी तय होने से थी नाराज,डांट सुनकर बुआ के पास गई थी

पटना.शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के महुली थाना क्षेत्र से दो महीने पहले लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को सकुशल घर लौट आई। पुलिस ने किशोरी को अपने कब्जे में लेकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार मौजूद रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राजस्थान में तय की गई थी शादी

 

महुली थानाध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने बताया कि किशोरी मैट्रिक पास कर चुकी है और आगे पढ़ाई करना चाहती थी। परिवार की ओर से उसकी शादी राजस्थान में तय कर दी गई थी। किशोरी शादी के लिए तैयार नहीं थी और उसने इसका विरोध किया था।

 

 

पिता की डांट के बाद घर से निकली

 

पुलिस के अनुसार, शादी का विरोध करने पर पिता ने किशोरी को डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गई और अपनी बुआ के घर नालंदा पहुंच गई। वहां उसने बुआ को पूरी बात बताई और उनसे कहा कि उसके नालंदा पहुंचने की जानकारी फिलहाल परिवार को न दी जाए।

 

परिवार ने दर्ज कराई थी अपहरण की FIR

 

इधर, किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर महुली थाने में अपहरण की FIR दर्ज कराई गई थी।

 

 

पूछताछ में सामने आई पूरी कहानी

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी के सकुशल लौटने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसके घर छोड़ने और नालंदा में बुआ के यहां रहने की पूरी जानकारी सामने आई। पुलिस ने किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *