खानपुर में खेतों से पंप चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार:6 महीने से सक्रिय था पंप चोर गिरोह
Samastipur,खानपुर थाना क्षेत्र में खेतों से वाटर पंप चोरी के आरोप में अजीत राम और संतु राम दो युवक गिरफ्तार हुए हैं। ग्रामीणों ने इन्हें पकड़कर पुलिस को सौंपा। इनकी निशानदेही पर सतमलपुर के कबाड़ीखाने से एक वाटर पंप बरामद हुआ।
पिछले छह महीने से इलाके में दो-तीन एचपी के वाटर पंप चोरी हो रहे थे, जिससे किसान परेशान थे। कई शिकायतें थाने में दर्ज थीं।सोमवार रात करीब तीन बजे रैनी गांव में रामाधार सिंह, लाल बाबू राय और राजेश राय के खेतों से पंप चोरी हुए। आरोपी सुरेश पासवान के घर पर लगे पंप को खोलने पहुंचे, जहां शोर सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ा।
पूछताछ में संतु राम ने छह पंप चोरी कर कबाड़ीखाने में बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को जेल भेजा।थाना अध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त की कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
