Muzaffarpur

नल-जल योजना राशि गबन मामले में पूर्व वार्ड सचिव गिरफ्तार:21 लाख गबन का आरोप

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र से पुलिस ने पूर्व वार्ड सचिव खुर्शीद आलम को गिरफ्तार किया है। उस पर नलजल योजना की 21 लाख 22 हजार 800 रुपये की राशि गबन करने का आरोप है। आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह मामला शिवदाहां पंचायत के वार्ड संख्या दो का है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत 2017 और 2020 में नलजल योजना की दो यूनिट बननी थी, लेकिन राशि मिलने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ।

 

थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस मामले में 18 अगस्त 2023 को खुर्शीद आलम और पूर्व वार्ड सदस्य बृजनन्दन पासवान के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बृजनन्दन पासवान मौके से भाग गया, जिसकी तलाश जारी है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *