छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत:15 साल से पटना में कर रहा था एग्जाम की तैयारी
वैशाली के चेहराकलां गांव निवासी 33 वर्षीय प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू का शव शनिवार दोपहर गांव पहुंचा। प्रमोद करीब 15 साल से पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।रेलवे प्रशासन ने परिजनों को बताया कि मुजफ्फरपुर के रामदयालु गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। परिजनों के मुताबिक, प्रमोद पटना से दरभंगा में बीपीएससी परीक्षा देने गया था। परीक्षा रद्द होने के बाद वह ट्रेन से पटना लौट रहा था, तभी हादसे में उसकी मौत हो गई।
दो बार BPSC की मुख्य परीक्षा पास की थी
प्रमोद चेहराकलां पंचायत के सरपंच वकील राय का भतीजा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह पढ़ाई में मेहनती था। उसने तीन बार बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा और दो बार मुख्य परीक्षा पास की थी, लेकिन अंतिम सफलता नहीं मिली।वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। उसकी मौत से परिवार और गांव के लोग दुखी हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
