Begusarai

मंसूरचक में प्रधानाध्यापक के साली और सास ने शिक्षिका को पीटा:प्राथमिक स्कूल में हुई घटना

बेगूसराय.मंसूरचक के नव प्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में शनिवार को हंगामा हुआ। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के परिजनों ने शिक्षिका सारिका से मारपीट की, जिसकी वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शिक्षिका सारिका ने बताया कि प्रधानाध्यापक राजेश ने अपनी साली और सास समेत कई महिलाओं को स्कूल बुलाया था। इन लोगों ने उन्हें मारा-पीटा और गाली दी। उनके शरीर पर खरोंच के निशान आए। सारिका ने प्रधानाध्यापक पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया।मंसूरचक पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानाध्यापक के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जब पुलिस महिलाओं को गाड़ी में बैठा रही थी, तो ग्रामीणों ने गाड़ी घेरकर हंगामा किया। पुलिस समझाकर उन्हें थाने ले गई।

 

ग्रामीणों के अनुसार, पहले भी प्रधानाध्यापक का सहायक शिक्षक संतोष कुमार ठाकुर से झगड़ा हुआ था। इन घटनाओं से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *