Samastipur

सरायरंजन की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी निलंबित:आरोप में कार्रवाई

Samastipur,सरायरंजन की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शिक्षकों के सेवा संबंधी मामलों में लापरवाही का आरोप है।शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के संज्ञान में मामला आने के बाद यह कार्रवाई हुई। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने मंत्री के निर्देश पर निलंबन का आदेश जारी किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

निलंबित अधिकारी पर शिक्षकों के अवकाश और सेवा संबंधी आवेदनों को समय पर जिला कार्यालय नहीं भेजने का आरोप है। वेतन से जुड़े मामलों को आगे नहीं बढ़ाया गया और कई शिक्षकों का वेतन निर्धारण भी नहीं हुआ।

 

यह भी आरोप है कि कार्यालय में काम का सही बंटवारा नहीं था, जिससे शिक्षकों को विभागीय काम निपटाने में परेशानी हुई।शिक्षा मंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हलचल है। इसे लापरवाही के प्रति विभाग की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *