Samastipur

समस्तीपुर:नाबालिग से अभद्रता वायरल वीडियो मामले में आरोपित के घर पर पुलिसने चलाया JCB

समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में नाबालिग किशोरी से अभद्रता के वायरल वीडियो मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है. मंगलवार को प्रशासन ने मामले में आरोपित विकास कुमार शर्मा के जगदीशपुर स्थित आवास पर जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह राजस्व प्राधिकारी और कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह की देखरेख में हुई. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वायरल वीडियो के बाद छह घंटे में चार गिरफ्तार

बताया जाता है कि 23 सितंबर को जगतसिंहपुर गांव में नाबालिग किशोरी से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में बांध किनारे बाइपास सड़क पर कुछ युवक किशोरी के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का सत्यापन शुरू किया और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की.

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब छह घंटे के भीतर जगतसिंहपुर गांव निवासी विकास कुमार, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और बिजौलिया गांव निवासी अवधेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया. चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

 

पहले तीन आरोपितों के अवैध निर्माण पर हुई थी कार्रवाई

25 सितंबर को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपित राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और बिजौलिया निवासी अवधेश पासवान द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाये गये अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया था.

 

वहीं, जगतसिंहपुर निवासी रामसुंदर शर्मा के पुत्र विकास कुमार के मकान में पक्का निर्माण होने के कारण प्रशासन ने पहले अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. इसके बाद दूसरी नोटिस भी जारी की गयी. अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर मंगलवार को प्रशासन की टीम उसके आवास पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया.

 

इधर, मामले में गिरफ्तार जनवितरण प्रणाली विक्रेता अवधेश पासवान का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है. पुलिस मामले में दोषियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई कर रही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *