समस्तीपुर:मध्य निषेध विभाग की गाड़ियों की तोड़फोड़ व पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में गिरफ्तार
समस्तीपुर: हलई थाना क्षेत्र की वनबीरा पंचायत के वार्ड चार में 13 सितंबर 2026 को मध्य निषेध विभाग की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है. मामले के अनुसंधानकर्ता सुजीत कुमार ने स्वर्गीय राम दर्शन राय के पुत्र रणबीर राय को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित को बुधवार को जेल भेज दिया गया.
शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गयी टीम पर हुआ था हमला
बताया जाता है कि 13 सितंबर को शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मध्य निषेध विभाग की टीम वनबीरा पंचायत पहुंची थी. इस दौरान टीम की गाड़ियों पर कथित रूप से हमला किया गया था. घटना में चार सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गये थे, जबकि करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे.घटना को लेकर मध्य निषेध विभाग के पटोरी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने हलई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में आठ लोगों को नामजद किया गया था, जबकि 50 से 60 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया था.
अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी
मामले की जांच के दौरान अनुसंधानकर्ता सुजीत कुमार ने कार्रवाई करते हुए रणबीर राय को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.पलिस अन्य नामजद आरोपितों के साथ अज्ञात लोगों की पहचान करने में जुटी है. मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान आगे बढ़ाया जा रहा है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
