Samastipur:पोखर में डूबने से बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम
Samastipur :शिवाजीनगर,शंकरपुर पंचायत के शंकरपुर गांव वार्ड 11 निवासी प्रवीण कुमार के 10 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार उर्फ सत्यम कुमार की बुधवार को खानपुर के बथनाहा गांव में पोखर में डूबने से मौत हो गई। आर्यन ननिहाल बथनाहा में रहकर पढ़ाई करता था। विद्यालय के समीप पोखर में हादसा उस समय हुआ, जब वह मध्याह्न भोजन के बाद बर्तन धोने के लिए पोखर के किनारे गया था।
इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव का सदर अस्पताल समस्तीपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दूसरे दिन गुरुवार को आर्यन का शव उसके पैतृक गांव शंकरपुर घर पहुंचा।