Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:सिम बंद कर साइबर फ्रॉड ने बैंक खाते से 3.99 लाख उड़ाए

दलसिंहसराय के मनोहर टोला निवासी कल्पना सिन्हा के मोबाइल का सिम 19 से 23 सितंबर तक बंद रहा। इसी दौरान 20 से 24 सितंबर के बीच उनके बैंक ऑफ इंडिया खाते से यूपीआई के जरिए 3 लाख 99 हजार 597 रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। राशि निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। इसके बाद साइबर थाने में आवेदन देकर राशि वापस कराने की मांग की। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वही मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी व हरपुर एलौथ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर अनिल कुमार सिन्हा से साइबर ठगों ने ग्राहक के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी ट्रांजेक्शन इंस्ट्रक्शन भेज उनसे 14.94 लाख अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। मैनेजर ने साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

आवेदन के अनुसार 22 सितंबर को उनके मोबाइल पर ग्राहक विकास अरोड़ा के नाम से कॉल आया। कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप पर ट्रांजैक्शन इंस्ट्रक्शन भेजने की बात कही। इसके बाद भेजे गए वाउचर पर विकास अरोड़ा के हस्ताक्षर हूबहू मिल रहे थे। मैनेजर ने हस्ताक्षर का मिलान कर 4.95 लाख रुपए बैंक ऑफ बड़ौदा और 9.99 लाख रुपए फेडरल बैंक में ट्रांसफर कर दिए। बाद में ग्राहक ने फोन कर किसी ट्रांजैक्शन से इनकार किया। इसके बाद ठगी का पता चला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *