Patna

दीपावली और छठ महापर्व पर घर आना चुनौतीपूर्ण: ट्रेनों में फुल हो चुकीं सीटें

पटना,दीपावली और छठ महापर्व पर परदेसियों के लिए घर आना चुनौतीपूर्ण हो गया है। 1 से 7 नवंबर तक दिल्ली से पटना आने वाली राजधानी, संपूर्ण क्रांति और श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन नियमित ट्रेनों के एसी कोच पूरी तरह भर चुके हैं। कई ट्रेनों में नो रूम (बुकिंग बंद) और रिग्रेट की स्थिति है, जबकि स्लीपर में भी लंबी वेटिंग चल रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राहत की बात यह है कि रेलवे द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के स्लीपर क्लास और दिल्ली से आने वाली बसों में अभी टिकट उपलब्ध हैं। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

 

प्रमुख ट्रेनों में एसी कोच की स्थिति

 

महानंदा एक्सप्रेस : 1 से 3 नवंबर तक वेटिंग है। 4 नवंबर की बुकिंग पूरी तरह बंद।

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस : 1 से 3 नवंबर तक लंबी वेटिंग। 4 नवंबर को नो रूम।

सीमांचल एक्सप्रेस : 1 से 3 नवंबर तक वेटिंग, 4 नवंबर को नोरूम।

श्रमजीवी एक्सप्रेस : एसी फर्स्ट में 1 से 3 नवंबर तक वेटिंग टिकट मिल रहा है। 4 से 7 नवंबर तक रिग्रेट।

विक्रमशिला एक्सप्रेस : एसी फर्स्ट में 1, 2 और 4 नवंबर को वेटिंग। 3, 5 से 7 नवंबर को रिग्रेट।

डिब्रूगढ़ राजधानी : एसी फर्स्ट में 1 से 3 तक वेटिंग। 4 से 7 नवंबर तक नो रूम।

राजेंद्रनगर तेजस राजधानी : एसी 2 में 1 से 3 तक लंबी वेटिंग। 4 से 7 नवंबर तक नोरूम।

संपूर्ण क्रांति : 1 से 4 नवंबर तक 2 टियर और इकॉनोमी क्लास में नोरूम है। एसी-1 में 4 से 7 तक रिग्रेट।

पूर्वा एक्सप्रेस : 4, 5 और 7 नवंबर को एसी 1 आैर 2 टीयर में नोरूम। स्लीपर में 144 वेटिंग।

अमृत भारत : 1 से 5 नवंबर तक वेटिंग टिकट मिल रहा है। अधिकतम 159 वेटिंग लिस्ट है।

इन स्पेशल ट्रेनों में टिकट उपलब्ध

 

चंडीगढ़-पटना (गुरुवार), पटना-चंडीगढ़ (शुक्रवार), फिरोजपुर कैंट-पटना (मंगलवार), पटना-फिरोजपुर कैंट (बुधवार), आनंद विहार-जोगबनी (शनिवार), जोगबनी-आनंद विहार (रविवार), आनंद विहार-मुजफ्फरपुर (मंगलवार, शुक्रवार), मुजफ्फरपुर-आनंद विहार (बुधवार, शनिवार), दिल्ली-सीतामढ़ी (गुरुवार), सीतामढ़ी-दिल्ली (शनिवार), आनंद विहार-लौकहा बाजार (प्रतिदिन), लौकहा बाजार-आनंद विहार (प्रतिदिन), ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर (रविवार), मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश (सोमवार) और आनंद विहार-पाटलिपुत्र (प्रतिदिन)।

 

बस : दिल्ली से इन जिलों के लिए सीटें उपलब्ध

 

पटना : 1 से 3 नवंबर सीटें खाली, 4 और 5 को कुछ अपर बर्थ और सीटें उपलब्ध।

मुजफ्फरपुर : वोल्वो और स्लीपर बसों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध। 4 नवंबर को 70 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।

बक्सर : 1 से 7 नवंबर तक सीटें उपलब्ध हैं।

नालंदा : 1 से 12 नवंबर तक सीटर बसों में भी टिकट मिल रहा है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *