मोकामा-पटना फोरलेन पर सब्जी ट्रक पलटा, उपचालक की मौत
पटना जिले के मोकामा-पटना फोरलेन पर एक सब्जी ट्रक पलट गया। यह ट्रक नासिक से बेगूसराय जा रहा था। हादसे में उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
मोकामा थाना के सब-इंस्पेक्टर पुष्कर कुमार देव ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच के अनुसार, टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने उपचालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस अब फरार वाहन की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज से पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।मृतक उपचालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस उसके परिवार से संपर्क कर रही है। घायल चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है, उसकी हालत गंभीर है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
