Patna

शादी के 6 माह बाद विवाहिता की मौत,10 लाख के लिए दिया जहर, मायके वाले का आरोप 

पटना.शेखपुरा,करंडे थाना क्षेत्र के भीखनी गाँव में शनिवार की देर रात 19 वर्षीय नवविवाहिता सोनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत लखीसराय के एक निजी अस्पताल में हुई। मृतका की पहचान भीखनी गाँव निवासी कुशेश्वर कुमार की पत्नी के रूप में हुई है। सोनी कुमारी का मायका पास के ही सिझौड़ी गाँव में है। घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले लखीसराय अस्पताल पहुँचे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की माँ रीना देवी ने लखीसराय थाने में आवेदन देकर पति कुशेश्वर कुमार, ससुर लक्ष्मण महतो और सास मीना देवी पर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उधर, मृतका का शव गाँव पहुंचते ही मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मृतका के पति व ससुर के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट और हंगामे की सूचना मिलते ही करंडे थाने के दरोगा कौशर आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम भीखनी गाँव पहुँची। पुलिस ने मृतका के पति व ससुर को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से मृतका की सास मीना देवी घर में ताला लगाकर फरार बताई जा रही है। मृतका की माँ रीना देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी इकलौती पुत्री सोनी की शादी 27 अप्रैल 2026 को लक्ष्मण महतो के इकलौते पुत्र कुशेश्वर कुमार से हुई थी। शादी में करीब 30 लाख रुपये के उपहार दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार की रात सोनी को जहर दे दिया गया। उसे इलाज के लिए लखीसराय के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

 

मृतका के शरीर पर मिले चोट के निशान घटना के संबंध में एसआई मो. कौशर आलम ने बताया कि मृतका के भाई और माँ का कहना है कि सोनी की हत्या दहेज की खातिर ससुराल वालों ने की है। इसी कारण उसे बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतका की आँख और होंठ पर रक्तस्राव के निशान मिले हैं। गले में सूजन भी पाई गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मृतका के ससुर व पति को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ममता गिरी ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *