Begusarai

मालती में फोर व्हीलर-पिकअप की टक्कर,11 घायल :गंगा स्नान के लिए सिमरिया जा रहे थे

बेगूसराय,फूलवड़िया थाना क्षेत्र के NH-28 मालती के पास रविवार सुबह एक फोर व्हीलर और पिकअप की टक्कर हो गई। इसमें एक परिवार के महिला, पुरुष, बच्चे और ड्राइवर समेत 11 लोग घायल हुए। ये सभी मधुबनी से सिमरिया गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की सूचना पर फूलवड़िया थाना की 112 डायल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया।

 

घायलों में मधुबनी के राजनगर से फोर व्हीलर ड्राइवर रौनक कुमार झा, रंजीत कुमार झा, पिंकी देवी, जयम कुमार, प्रियांशु कुमार; सीतामढ़ी के पुपरी से सोनी कुमारी, हंशु कुमार, कात्यानी कुमारी, एकावरी देवी; और मुंगेर से पिकअप ड्राइवर प्रदीप कुमार व साथी मो. आफताब शामिल हैं। पिकअप सब्जी लेने जा रही थी, फोर व्हीलर गंगा स्नान के लिए।

 

लाइफ लाइन अस्पताल के डॉक्टर साबिर ने बताया, सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। कुछ को सिर, कमर, हाथ-पैर में चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *