दलसिंहसराय:पिस्टल के साथ इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित, युवक गिरफ्तार
दलसिंहसराय,पिस्टल के साथ युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौसपुर वार्ड संख्या 16 निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र मनीष कुमार उर्फ अमित कुमार के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार, करीब पांच दिन पूर्व पिस्टल के साथ युवक का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था.
वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी विवेक शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की,जांच के क्रम में पुलिस ने युवक की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.उसपर धारा 352 बीएनएस एवं 25(ए) आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.