दलसिंहसराय में दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या,जाँच में जुटी पुलिस
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के पगड़ा वार्ड संख्या नौ स्थित काली स्थान के पास सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी.मृतक की पहचान घाट नवादा निवासी राजकुमार पोद्दार के पुत्र राजेश कुमार पोद्दार के रूप में की गई है.घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
जानकारी के अनुसार,राजेश कुमार पोद्दार काली चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर पगड़ा के वार्ड संख्या 13 स्थित अपने नवनिर्मित मकान लौट रहे थे.इसी दौरान रात करीब 8 बजे के करीब काली स्थान के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी.गोली लगने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई.वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए.सूचना मिलते ही दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच,घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.घटनास्थल से दो खोखा और एक गोली भी बरामद किए जाने की जानकारी मिली है.
हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
स्वर्ण व्यवसायी की हत्या किस वजह से की गई,इसका तत्काल पता नहीं चल सका है.हालांकि लोगो के बिच चर्चा है की इसे लूट के इरादे से गोली मारी गई है.वही पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है.बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
