Patna

मोकामा स्टेशन पर अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर शराब मिली

पटना.बिहार में शराब तस्करी रोकने के लिए रेल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पटना रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर मोकामा रेल थाना पुलिस ने ‘रेल मदद’ पोर्टल की गुप्त सूचना पर कार्रवाई की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्लेटफॉर्म नंबर-01 पर खड़ी ट्रेन नंबर 22564 (जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस) के एक जनरल कोच से शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में हुई छापेमारी में 102.750 लीटर शराब के पैकेट लावारिस हालत में मिले। तस्कर पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गए।

 

मोकामा रेल थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत FIR दर्ज हुई है, पर कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया। रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि शराब कहां से लाई गई और कहां बेची जानी थी, इसकी जांच हो रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *