Samastipur

समस्तीपुर:3 छात्राओं की मौत के बाद जागा प्रशासन, स्कूलों से 24 घंटे में मांगी सुरक्षा रिपोर्ट

समस्तीपुर: विभूतिपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदुलिया में बरगद के पेड़ से दबकर तीन छात्राओं की मौत के बाद प्रखंड प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार ने सभी विद्यालयों की सुरक्षा की समीक्षा करते हुए संभावित खतरों की पहचान कर तत्काल सुरक्षात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

खतरनाक पेड़ से लेकर जर्जर भवन तक की होगी पहचान

बीईओ ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा. प्रशासन की ओर से प्रखंड के ऐसे सभी विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है, जहां किसी भी प्रकार का खतरा मौजूद है.इसमें विद्यालय परिसर या आसपास स्थित ऐसे पेड़ शामिल हैं, जिनके गिरने की आशंका है. इसके अलावा परिसर से होकर गुजरने वाले एचटी या एलटी लाइन के नंगे तार, जर्जर छत और ढहने की कगार पर खड़े पुराने विद्यालय भवनों की भी पहचान की जायेगी.

 

पोखर और मुख्य सड़क किनारे के स्कूल भी जांच के दायरे में

ऐसे विद्यालयों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जो पोखर, नदी या मुख्य सड़क के किनारे स्थित हैं और वहां चारदीवारी नहीं है. बीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपने विद्यालय परिसर और आसपास मौजूद संभावित खतरों की रिपोर्ट उपलब्ध करायें.रिपोर्ट मिलने के बाद वन विभाग, विद्युत विभाग और भवन निर्माण विभाग के सहयोग से चिन्हित खतरों को तत्काल हटाने की कार्रवाई की जायेगी.

 

24 सितंबर को हुआ था दर्दनाक हादसा

बताते चलें कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदुलिया में 24 सितंबर को विद्यालय समय के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ था. स्कूल परिसर, सड़क और पोखर के भिंडे पर स्थित एक पुराना सूखा बरगद का पेड़ अचानक गिर गया था. इसकी चपेट में आने से तीन स्कूली छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *