बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ किया दुष्कर्म:वीडियो बनाकर जान से मारने की दी धमकी, FIR
समस्तीपुर.‘23 जनवरी को मेरे साथ गैंगरेप हुआ था, लेकिन 8 महीने तक चुप रही। आरोपियों ने धमकी दी थी कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। परिवार की चिंता में मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। मैं आगे भी किसी को बताने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी।8 सितंबर को किसी ने मेरी मां के मोबाइल पर दुष्कर्म का वीडियो भेज दिया। इसके बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली। मैंने मां से सॉरी बोला है। मैं बहुत डर गई थी।
आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मेरा दोस्त विजय और उसका दोस्त राहुल कुमार सहनी है। मैंने विजय पर भरोसा करके उससे दोस्ती की थी, लेकिन उसने मेरे भरोसे के साथ-साथ मेरी इज्जत से खिलवाड़ किया।’यह आपबीती मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय पीड़िता की है। पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है। उसके मुताबिक, 23 जनवरी को गैंगरेप की घटना हुई थी। आरोपियों की धमकी के कारण उसने करीब 8 महीने तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।
10 सितंबर को पीड़िता की मां ने मुसरीघरारी थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने उसी दिन आरोपी राहुल कुमार सहनी को गिरफ्तार किया।11 सितंबर को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया। इसके साथ ही कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
