Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर यार्ड से चोरी के केबल और पेंड्रोल क्लिप के साथ नाबालिग पकड़ाया 

समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर रेल संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को अहम कामयाबी मिली है. आरपीएफ की गश्ती टीम ने वाशिंग पिट पूर्वी यार्ड से रेल कोच के बिजली के तार और रेलवे ट्रैक से जुड़े पेंड्रोल क्लिप चोरी करते हुए एक नाबालिग को रंगेहाथ पकड़ लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गश्त के दौरान पकड़ा गया आरोपी

आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अविनाश क्रोशिया के नेतृत्व में रेल यार्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम तैनात की गई थी. सउनि शशिकांत तिवारी, प्रधान आरक्षी राधेश्याम कुमार, आरक्षी अवधेश कुमार झा, आरक्षी आमोद कुमार झा वाशिंग पिट ड्यूटी पर तैनात थे. वहीं आरक्षी जितेंद्र कुमार साह और अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) के आरक्षी दीपक कुमार वाशिंग पिट पूर्वी यार्ड में मुस्तैदी से गश्त कर रहे थे. इसी दौरान सिग्नल बॉक्स से केबल काटकर भागने की फिराक में लगे एक लड़के को मथुरापुर घाट के पास शक के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया.

 

बोरे की तलाशी में बरामद सामान

हिरासत में लिए गए किशोर के पास मौजूद प्लास्टिक के बोरे की जब आरपीएफ जवानों ने सघन तलाशी ली, तो उसमें से रेलवे की कई महत्वपूर्ण सामग्रियां बरामद हुईं:

 

लगभग चार मीटर लंबा (25 एमएम) सिग्नल बॉक्स अर्थिंग कॉपर केबल.

रेलवे लाइन में इस्तेमाल होने वाले 18 अदद पेंड्रोल क्लिप.

रेल कोच और सिग्नलिंग से जुड़े अन्य चोरी के उपकरण.

नशे की लत बनी चोरी की वजह

पूछताछ के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पकड़ा गया किशोर नशे की लत का शिकार है. वह अपनी इस लत को पूरा करने के लिए रेल यार्ड और वाशिंग पिट में खड़ी ट्रेनों के कोच से केबल काटता था तथा यार्ड में बिखरा रेलवे का लोहा चुराता था. इन चुराए गए सामानों को वह फेरीवालों और कबाड़ियों को औने-पौने दाम में बेचकर पैसे जुटाता था.

 

रेल अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 3 रेलवे संपत्ति (विधि विरुद्ध कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *