Samastipur

जहरीला पदार्थ खिलाकर की थी दलसिंहसराय के युवक की हत्या,तीन आरोपी गिरफ्तार

दलसिंहसराय।हाजीपुर हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के तेजपुरवा बाइस माइल चौक से युवक का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में चकफैज गांव निवासी नंदन राय का पुत्र विंदेश्वर राय, विंदेश्वर राय का पुत्र संदिप कुमार तथा मुजफ्फरपुर जिले के कच्ची-पक्की थाना क्षेत्र के मझौली धर्मदास गांव निवासी शिवनाथ राय का पुत्र रामप्रताप कुमार शामिल हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी गंगा दास के 46 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई थी. एसएसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस बयान जारी कर मामले में गिरफ्तारी की जानकारी दी.

 

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई एसआइटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय के नेतृत्व में हरलोचनपुर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गयी थी. टीम में डीआइयू को भी शामिल किया गया था. विशेष टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

 

जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है. आरोपियों ने बताया कि संजय कुमार को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद घटना के साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को तेजपुरवा बाइस माइल चौक के पास फेंक दिया गया था.

 

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है. पुलिस उनके बताए ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. साथ ही गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *