Patna

पटना में 10 हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार:लड़की की स्कूटी रोकने का वीडियो आया था सामने

पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में ट्रैफिक थाने में तैनात दारोगा उपेंद्र शाह को गिरफ्तार किया है।इनके अलावा जहानाबाद में मनरेगा सदर प्रखंड के जेई अमन कुमार 20000 और DTO ऑफिस शेखपुरा में तैनात बड़ा बाबू कुणाल को 15000 रुपए लेते पकड़ा गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

निगरानी की टीम ने उन्हें जेपी गंगा पथ से उस समय पकड़ा, जब वह एक मामले के पीड़ित से 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे।बताया जा रहा है कि किसी मामले में मदद करने के एवज में दारोगा द्वारा पीड़ित से रिश्वत की मांग की गई थी। इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो तक पहुंची थी।

 

 

जहानाबाद में मनरेगा सदर प्रखंड के जेई अमन कुमार 20000 लेते पकड़े गए।

शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार को टीम ने जाल बिछाकर दारोगा उपेंद्र शाह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

दारोगा उपेंद्र शाह पहले भी विवादों में रह चुके हैं

 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से दारोगा की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि दारोगा उपेंद्र शाह पहले भी विवादों में रह चुके हैं। कुछ समय पहले लड़की की स्कूटी रोकने के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला काफी चर्चित हुआ था।

 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आज जहानाबाद, शेखपुरा और पटना में तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की है। पटना में हुई इस कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक थाने के दारोगा की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल निगरानी की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के DSP श्रीराम चौधरी ने बताया कि कैमूर निवासी जमील अंसारी ने ट्रैफिक थाने में तैनात दारोगा उपेंद्र शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जमील अंसारी पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। बताया गया कि पटना जंक्शन के पास चंदन नाम के ड्राइवर से जमील अंसारी की गाड़ी की खरीद-बिक्री को लेकर बातचीत चल रही थी। गाड़ी के ट्रायल के दौरान वह किसी थर्ड पर्सन की गाड़ी से टच हो गई। इसके बाद तीनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।

 

आरोप है कि इसी दौरान दारोगा उपेंद्र शाह मौके पर पहुंचे और गाड़ी को जब्त कर थाने ले आए। गाड़ी छोड़ने के एवज में उन्होंने जमील अंसारी से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

 

जमील अंसारी ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने कार्रवाई की और जेपी गंगा पथ के पास उपेंद्र शाह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी DSP ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *