Patna

BDO आनंद के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 1.71 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

पटना : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है. मंगलवार को EOU की अलग-अलग टीमों ने उनके पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की. कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जांच में 1.71 करोड़ रुपये की ज्यादा संपत्ति का दावा

EOU के मुताबिक, भरोसेमंद सूत्र से मिली जानकारी की जांच के बाद आनंद कुमार विभूति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संशोधित धारा 13(2) और 13(1)(बी) के तहत FIR दर्ज की गई. तलाशी के लिए पटना की विशेष निगरानी अदालत से सर्च वारंट लिया गया था.जांच में उनकी वैध आय और संपत्ति का हिसाब देखने पर शुरुआती तौर पर 17184000 रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिलने का पता चला है. EOU के अनुसार, यह रकम उनकी ज्ञात आय से करीब 121.87 प्रतिशत ज्यादा है.

 

इन पांच जगहों पर चल रही है तलाशी

EOU की टीमों ने लालबेगिया, थाना चिरैया, पूर्वी चंपारण स्थित पैतृक घर, फ्लैट नंबर 305, साई विहार अपार्टमेंट, आशोपुर, थाना दानापुर, पटना, बहादुरपुर, दरभंगा स्थित प्रखंड कार्यालय के कमरे, बहादुरपुर में सरकारी आवास और सरस्वती नगर, रोड नंबर 01, थाना अहियापुर, मुजफ्फरपुर स्थित निजी घर में तलाशी शुरू की है.

 

टीमों की ओर से दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात और दूसरे संभावित सबूतों की जांच की जा रही है. EOU ने कहा है कि तलाशी पूरी होने के बाद बरामद सामान और आगे की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।