Samastipur

विमेंस कॉलेज में खेलकूद व शैक्षणिक कार्यक्रमों का समापन,छात्राओं ने दिखाया दम

Samastipur: शहर के विमेंस कॉलेज में 31 अगस्त से शुरू हुए खेलकूद और शैक्षणिक कार्यक्रमों का शनिवार को शानदार समापन हो गया. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 और शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सप्ताहव्यापी समारोह में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

समापन समारोह के साथ ही महाविद्यालय में शिक्षक दिवस भी धूमधाम से मनाया गया. एनएसएस पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महान दार्शनिक और शिक्षाविद् डॉ. एस. राधाकृष्णन को याद किया गया.

 

समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार रंजन ने अपने संबोधन में डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय ज्ञान परंपरा का महान वाहक बताया. मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने महाविद्यालय की अन्य गतिविधियों की जानकारी दी.

 

खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

खेल एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ. संगीता के निर्देशन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. समापन समारोह में सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो और पदक देकर सम्मानित किया गया.

 

कबड्डी में प्रीति, अंशु, मोना, नुशरत जबीं, नुशरत खातून, मनीषा और खुशी की टीम विजेता बनी. आरुषि, आकृति, सोनम, खुशी, निभा, हैप्पी रानी और सुमी की टीम उपविजेता रही.

 

बैडमिंटन में खुशी ने विजेता और आकृति ने उपविजेता का खिताब हासिल किया. खो-खो में मोना, कामिनी, शिवानी, सोनम, अंजलि, आकृति, आरुषि, नंदिनी और आरोही की टीम ने खिताब अपने नाम किया. पूजा, रितिका, संगिनी, वसुंधरा, पायल, बॉबी, अर्पिता, मुस्कान और पायल सिंह की टीम उपविजेता रही.

 

एथलेटिक्स में छात्राओं ने जीते पदक

एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में सोनी ने स्वर्ण, नंदिनी ने रजत और आरुषि ने कांस्य पदक जीता. 200 मीटर दौड़ में रौशनी, सोनी और आरुषि ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किया.

 

जैवलिन थ्रो में बॉबी, मोना और निभा ने पदक जीते, जबकि लंबी कूद में रौशनी, आरुषि और अंशु ने बाजी मारी.

 

क्रिकेट प्रतियोगिता में आंचल, कंचन, बॉबी, अर्पिता, सोनी, कल्पना, खुशी, निभा, नमिता और कामिनी की टीम विजेता रही. वहीं वॉलीबॉल में आरुषि, खुशी कुमारी, पूजा, आकृति, पायल और आंचल की टीम ने जीत दर्ज की.

 

शिक्षकों और कर्मचारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय कुमार गुप्ता और डॉ. सुनीता ने किया. शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. एस. एन. ठाकुर ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया. छात्रा नमिता समेत महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभायी.

 

इस दौरान डॉ. बीगान राम, डॉ. मधुलिका मिश्रा, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, प्रो. फरहत जबीं सहित महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षेतर कर्मचारी अजीत कुमार, महेश कुमार वर्मा, हेमन्त कुमार चौधरी और पीटीआई कंचन राज उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *