Dalsinghsarai

उजियारपुर में दूध खरीदकर लौट रहे कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली,रेफर 

दलसिंहसराय : उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली गांव में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने गोली मारकर एक दूध कारोबारी को घायल कर दिया. घायल की पहचान पतैली पूर्वी पंचायत निवासी राजेश पासवान के 32 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार पासवान के रूप में हुई है. घटना शनिवार रात करीब 8.30 बजे उजियारपुर से धमुआ चौक जाने वाली सड़क पर हुई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के बाद परिजन घायल संजीव को इलाज के लिए उजियारपुर सीएचसी ले गये. सूचना मिलने पर उजियारपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर भी घायल से घटना की जानकारी ली.

 

दूध खरीदकर क्रय केंद्र लौट रहे थे कारोबारी

मिली जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार पासवान प्रत्येक शाम की तरह शनिवार को भी पशुपालकों से दूध खरीदने के बाद दूध क्रय केंद्र लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आये बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी.

 

गोली लगने के बाद संजीव घायल होकर गिर गये. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए उजियारपुर सीएचसी ले गये.

 

पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलने के बाद उजियारपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल को देखने अस्पताल भी पहुंची. पुलिस घटना के कारणों और गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान की जांच कर रही है.इधर, धमुआ चौक के समीप गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।