Samastipur

Samastipur:खौलते माड़ की चपेट में आने से मासूम की मौत

Samastipur.रोसड़ा थाना क्षेत्र के महुली वार्ड संख्या-1 में शनिवार को एक हादसा हो गया। यहां खौलते चावल का पानी (माड़) गिरने से मोहम्मद अंबर के मासूम बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत बच्चे को इलाज के लिए समस्तीपुर अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अंबर के घर में चावल बन रहा था। इसी दौरान खौलता हुआ माड़ अचानक उनके मासूम बेटे पर गिर गया। गर्म पानी से बच्चा बुरी तरह झुलस गया। परिजन घबराकर बच्चे को समस्तीपुर अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मोहम्मद अंबर और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता अपने मासूम को खोने के गम में डूबे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दुखी परिवार को ढांढस बंधाया।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *